Homeन्यूज़सिपाही का शव घर में फंदे से लटका मिला

सिपाही का शव घर में फंदे से लटका मिला

-

प्रतापगढ़ जिले में थी सिपाही की तैनाती, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा


आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह के रूप में हुई है। उनकी तैनाती प्रतापगढ़ जिले में थी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इंद्रजीत सिंह गुर्दे की बीमारी से परेशान थे। मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह अपने कमरे में थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो इंद्रजीत कमरे में फंदे से लटके मिले।

परिजन आनन-फानन में इंद्रजीत को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी काव्या 12 साल की है, जबकि छोटी बेटी गौरी की उम्र महज एक साल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts