HomeCRIME NEWSनकाबपोश बदमाशों ने की तीन लाख की लूट

नकाबपोश बदमाशों ने की तीन लाख की लूट

-

घर में घुसकर विरोध करने पर परिवार को पीटा, महिला का कान फटा


बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सहसिया हुसैनपुर में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया। करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को पीटा। एक महिला का कान भी फाड़ दिया। आरोप है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना को लूट के बजाय चोरी की धारा में दर्ज किया है।

गांव निवासी कृष्ण पाल ने सीओ नितिन कुमार को बताया कि रविवार रात दो बजे चार नकाबपोश बदमाश दीवार कूदकर उनके घर में घुस आए। उनके हाथों में तमंचे, धारदार हथियार व डंडे थे। उन्होंने कृष्ण पाल और उनकी पत्नी सोमवती को तमंचे दिखाकर चारपाई पर ही बंधक बना लिया। बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। बदमाशों ने सोमवती के कानों से कुंडल नोच लिए। इससे उनका कान फट गया। उनके हाथों से कंगन निकाल लिए।

कृष्ण पाल के मुताबिक, बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 45 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। दो बदमाश नेकर पहने हुए थे। शायद वह चाहते थे कि परिवार को शक है कि कच्छा-बनियान गिरोह बाहर से आया है, जबकि उनकी बोली स्थानीय लग रही थी।

एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोग बता रहे हैं कि लोगों के जागने होने पर खींचतान भी हुई थी। मेडिकल परीक्षण के आधार पर बल प्रयोग की धारा बढ़वा दी जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts