HomeAccident Newsअयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर ट्रक की टक्कर से डेंटर की मौत

अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर ट्रक की टक्कर से डेंटर की मौत

-

ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटा, शरीर के उड़े चीथड़े, पुलिस ने सड़क से बटोरे शव के टुकड़े


सुल्तानपुर। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और उस पर सवार डेंटर ट्रक में फंस गए। ट्रक उन्हें करीब 400 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में डेंटर के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने सड़क से टुकड़ बटोर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक में बाइक फंसी देखी तो ड्राइवर को रुकने को कहा। ट्रक रुकने पर उसने देखा की बाइक सवार के टुकड़ हो चुके थे। बाइक भी रोड में घिसकर टूट गई थी। सभी लोग बाइक सवार को निकालने लगे तभी मौका पाकर ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़े रोड से बटोरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घटना जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर कोतवाली देहात क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान शहर से 12 किलोमीटर दूर छतौना निवासी नन्हे खान (45) के रूप में हुई। वह पयागीपुर में गाड़ियों की डेंटिंग का काम करते थे। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है।

हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।वह सोमवार रात पयागीपुर स्थित अपनी दुकान बंद करके हीरो होंडा आई-स्मार्ट बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लोहरामऊ ओवरब्रिज पर चढ़े, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगने के बाद नन्हे और उनकी बाइक ट्रक में फंस गए। ट्रक उन्हें करीब 400 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनके शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सिर, हाथ, सीना और पेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शव की पहचान करने में समय लगा। बाद में बाइक के नंबर से उनकी पहचान हुई।

पुलिस ने अवशेष जुटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ओवरब्रिज पर लाइट न होने पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि राम वन पथ गमन के नाम वाले इस ओवरब्रिज पर अब तक लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। इसी साल यहां टूरिस्ट बस पलटने से भी हादसा हुआ था। लोगों ने यातायात माह के दौरान सिर्फ फोटो खिंचवाकर औपचारिकता पूरी करने का आरोप लगाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts