HomeAccident Newsओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरा किशोर, मौके पर मौत

ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरा किशोर, मौके पर मौत

-

इकलौते बेटे का शव देख बेहोश हुए मां-बाप, रात 8 बजे गिटार लेने के लिए बाइक से निकला था


संतकबीरनगर। ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरकर इकलौते बेटे की मौत हो गई। किशोर सड़क पर नीचे औंधे मुंह गिरा। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। बेटे का शव देख मां-बाप बेहोश हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

किशोर की पहचान शाश्वत राय (17) के रूप में हुई है। पिता संजय राय मेंहदावल विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय, गगनई बाबू में सरकारी टीचर हैं। जबकि मां अनिता राय प्राइवेट स्कूल ब्लूमिंग बड्स में प्राइवेट टीचर हैं। शाश्वत मूलरूप से मेंहदावल के अव्वल केवटलिया मोहल्ले का निवासी है।

पिछले पांच सालों से परिवार खलीलाबाद शहर में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, शाश्वत रात करीब आठ बजे घर से गिटार लेने के लिए बाइक लेकर निकला था। शाश्वत की चार साल की एक बहन भी है।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts