HomeAccident Newsअज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

-

मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे, टक्कर से साईकिल सवार पीआरडी जवान भी घायल


सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 6 बजे लहरपुर-बिसवां मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि साइकिल सवार पीआरडी जवान घायल हो गया।
घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा कोतवाली क्षेत्र के खानपुर सादात गांव के निकट हुआ। पीआरडी जवान रामस्वरूप (50) ड्यूटी पूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के समय मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे राकेश वर्मा (62) और रमेश चंद्र अवस्थी (68) भी इसी वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राकेश वर्मा और रमेश चंद्र अवस्थी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पीआरडी जवान रामस्वरूप का उपचार किया गया। दो लोगों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पीआरडी जवान घायल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts