HomeAccident Newsबैटरी शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला

बैटरी शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला

-

पहली मंजिल पर फंसे परिवार को बचाया, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका


बांदा। महोखर बाईपास के पास स्थित अमरॉन बैटरी के अधिकृत डीलर के शोरूम में रविवार रात आग लग गई। रात करीब 9:30 बजे नीचे बने गोदाम से शुरू हुई आग देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शोरूम और पहली मंजिल तक पहुंच गई।

बैटरियों के फटने की आवाज और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग में शोरूम का सामान और पहली मंजिल पर रह रहे परिवार की गृहस्थी जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास की है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बैटरी शोरूम के नीचे बने गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखी बैटरियों के फटने की आवाज और धुएं से आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने शोरूम की पहली मंजिल पर रह रहे मालिक मोहम्मद आरिफ को आग लगने की सूचना दी। हालांकि, तब तक आग तेजी से फैलने लगी थी।

सूचना मिलते ही कालूकुआं चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला और दमकल प्रभारी कुलदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस के साथ दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पहली मंजिल पर परिवार के फंसे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक पहुंचने के कारण शोरूम में रखे सामान के साथ परिवार की गृहस्थी को भी नुकसान पहुंचा। शुरूआती जानकारी के अनुसार, आग में लाखों रुपये का सामान जल गया। हालांकि, नुकसान की कुल राशि का आकलन नहीं हो सका था। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की।

डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर बाईपास स्थित अमरॉन बैटरी के अधिकृत डीलर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना पर फायर सर्विस, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts