HomeAccident Newsडंपर ने 15 साल के किशोर को रौंदा, मौत

डंपर ने 15 साल के किशोर को रौंदा, मौत

-

इकलौते बेटे को 50 मीटर तक घसीटा, सिर के टुकड़े रोड पर बिखरे


कौशांबी। तेज रफ्तार डंपर ने 15 साल के किशोर को टक्कर मार दी। जिससे वह पहिए में फंस गया फिर उसे 50 मीटर तक घसीटकर ले गया। हादसे में किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्सीटेंड के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। डंपर को जब्त कर मालिक के बारे में पूछताछ की जा रही है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र की है।

जिलामुख्याल से 20 किलोमीटर दूर कसया निवासी मिथिलेश केसरवानी का बेटा कृष्णा केसरवानी (15) ओसा चौराहे पर अपने नाना के घर रहता है। वह पढ़ाई करने के लिए नाना के घर रहने आया था। सोमवार सुबह 6:30 बजे दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था लौटते समय पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। कृष्णा पहिए में फंसकर घिसटता चला गया। हादसे में कृष्णा का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कृष्णा के मामा ने बताया कि दो दोस्तों के साथ सुबह टहलने गया था। लौटते समय पीछे से आ रहे डंपर को देखकर दो लड़के साइड हो गए और मेरा भांजा डंपर की चपेट में आ गया। कुचलने के बाद दूर तक घसीटकर ले गया उसका पूरा सिर गायब हो चुका था। हमें चेहरा तक देखने को नहीं मिला।

हमारी मांग है की पुलिस जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराकर दोषी को सजा दे। इसके साथ ही मेरे बहनोई को आर्थिक मदद दी जाए। वह बहुत गरीब इंसान हैं उनका इकलौता सहारा उनका बेटा ही था। उसके जाने के बाद उनके लिए कमाने वाला कोई नहीं बचा है।

कृष्णा पिछले दो साल से ओसा चौराहे पर अपने नाना शीतल केसरवानी के घर रह रहा था। उसके पिता मिथिलेश फल का ठेला लगाते हैं। कृष्णा की एक बहन भी है। परिवार के इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts