HomeTrendingकार का टायर फटने से बैंक कर्मी की मौत

कार का टायर फटने से बैंक कर्मी की मौत

-

नेशनल हाईवे पर कार-ई-रिक्शा खाई में गिरे, चालक गंभीर घायल


हमीरपुर। मौदहा में नेशनल हाईवे-34 पर गुरुवार सुबह आर्टिका कार का टायर फटने से हादसा हो गया। अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे हुए हादसे में सड़क पार कर रहे बैंक कर्मी ब्रजेश शर्मा (54) की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक अवध नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मकरांव गांव निवासी अवध नरेश पुत्र कामता प्रसाद ई-रिक्शा लेकर मौदहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही आर्टिका कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई।

सूचना मिलने पर डायल-112 पर तैनात कांस्टेबल संतोष कुमार यादव और होमगार्ड चालक रामपाल मौर्य मौके पर पहुंचे। दोनों ने गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में बैंक कर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान ब्रजेश शर्मा आर्यावर्त बैंक मंडी समिति मौदहा के चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में हुई है।

ब्रजेश शर्मा अपने पीछे पत्नी उर्मिला शर्मा, 12वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो बेटियों तथा कक्षा छह में पढ़ने वाले बेटे कृष्णा को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts