HomeTrendingपरेशान युवक ने फंदे पर लटककर जान दी

परेशान युवक ने फंदे पर लटककर जान दी

-

धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने की प्रताड़ना से परेशान था, चार पर केस दर्ज


बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव में पत्नी से कथित अवैध संबंध बनाने के प्रयास, फोटो खींचने और झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकियों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। अब मृतक के पिता ने पड़ोसी समेत चार लोगों पर बेटे को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

हैदलपुर निवासी हरिओम सिंह की ओर दर्ज मुकदमे के मुताबिक उनके बेटे प्रदीप सिंह की पत्नी सुहानी ने पड़ोसी अक्षय सिंह पर गलत संबंध बनाने का प्रयास करने और चलते-फिरते फोटो खींचने का आरोप लगाया था। सुहानी से यह बात पता चलने पर प्रदीप ने अक्षय को ऐसी हरकतें करने से मना किया। आरोप है कि इसके बाद अक्षय प्रदीप को धमकाने लगा। वह कथित तौर पर सुहानी से अवैध संबंध होने की बात कहता था और प्रदीप को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देता था।

मुकदमे के मुताबिक 17 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे प्रदीप घर के सामने रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान अक्षय, राजू, गगन और गोलू ने उसे घेर लिया। चारों ने पुरानी बात को लेकर उसे प्रताड़ित किया और उल्टी-सीधी बातें कहीं। प्रदीप ने घर पहुंचकर पिता को पूरी बात बताई। पिता ने उसे समझाया, लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान था।

रात करीब 8:30 बजे परिवार के लोग खाना खा रहे थे। तभी प्रदीप कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे देखा। खिड़की से झांकने पर प्रदीप का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। पिता, पत्नी सुहानी और बहन अंजलि ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पिता ने आरोप लगाया है कि अक्षय, राजू, गगन और गोलू की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर प्रदीप ने जान दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts