मेरठ। जनपद में आज विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर रावण दहन और मेलों के आयोजन के कारण शाम 5 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित थहेगा। बता दें कि, मंगलवार 20 अक्टूबर को जिले में 36 और शहर में 15 स्थानों पर रावण दहन होगा, साथ ही 17 स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। इन आयोजनों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है, जिसके अनुसार शाम 5 बजे से शहर में भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। दिल्ली, हरिद्वार-मुजफ्फरनगर, और बिजनौर से आने वाली बसें निर्दिष्ट वैकल्पिक मार्गों से भैसाली बस अड्डे पहुंच सकेंगी। मुजफ्फरनगर से आने वाले भारी वाहन कस्बा खरखौदा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। जेलचुंगी चौराहे और दिल्ली रोड के आयोजन स्थलों के आसपास यातायात प्रतिबंध लागू हैं। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Related articles
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

