Homeउत्तर प्रदेशMeerutरामलीला स्थलों की सुरक्षा आज से कल रात तक पुलिस के हवाले

रामलीला स्थलों की सुरक्षा आज से कल रात तक पुलिस के हवाले

-

बम निरोधक दस्ता करेगा जांच, भैंसाली-जीमखाना और सूरजकुंड समेत प्रमुख स्थलों की सुरक्षा चाक चोबंद


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में रामलीला के मंचन और इसे देखने उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आज से सभी प्रमुख रामलीला स्थलों की सुरक्षा पुलिस के हवाले रहेगी। मंचन शुरू होने से पहले बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सभी स्थलों का सघन निरीक्षण करेंगे। जांच पूरी होने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के बाद ही रामलीला का मंचन शुरू होगा।

मेरठ में भैंसाली मैदान, जीमखाना मैदान, जेल चुंगी और सूरजकुंड समेत प्रमुख स्थानों पर अगले दो दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। प्रमुख रामलीला स्थलों पर किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की जांच का उद्देश्य मंचन शुरू होने से पहले स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

भीड़ नियंत्रण के लिए रहेगी पुलिस
भैंसाली मैदान और जीमखाना मैदान सहित प्रमुख रामलीला स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण भीड़ प्रबंधन पुलिस के लिए अहम रहेगा। दर्शकों की आवाजाही, प्रवेश और निकास के रास्तों तथा आसपास की व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। जेलचुंगी और सूरजकुंड क्षेत्र में भी रामलीला देखने आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

सुरक्षा जांच के बाद ही शुरू होगा मंचन
पुलिस की प्राथमिकता रामलीला स्थलों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने की है। इसके लिए मंचन से पहले सुरक्षा जांच की जाएगी। भीड़ बढ़ने के दौरान पुलिसकर्मी सक्रिय रहेंगे, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

आज आयोजकों के साथ प्लान करेंगे साझा
रामलीला स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से जो प्लान तैयार किया गया है, वह पहले ही आयोजकों के साथ साझा किया जा चुका है। इसके बावजूद आज क्षेत्राधिकारी पुलिस, थानेदार आयोजकों के साथ फाइनल प्लान साझा करेंगे ताकि रावण दहन के वक्त अव्यवस्था ना फैले।

सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था चौकस
एसपी सिटी ने बताया कि रामलीला के प्रमुख आयोजनों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। इसको लेकर ड्यूटी लगा दी गई हैं। पुलिस की मौजूदगी के बीच आयोजनों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts