HomeAccident Newsचलती कार में लगी आग, पांच मिनट में जलकर राख

चलती कार में लगी आग, पांच मिनट में जलकर राख

-

मध्य प्रदेश से प्रयागराज में अस्थि विसर्जन करने आए लोग बाल-बाल बचे, कूदकर जान बचाई


प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के लेप्रोसी चौराहे पर शुक्रवार देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 5 मिनट के अंदर आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धूकर जलने लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। हादसे के कारण नैनी पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग मध्य प्रदेश से अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज आए थे। शुक्रवार देर रात जब उनकी कार नैनी पुल के पास लेप्रोसी चौराहे पर पहुंची, तभी अचानक उसमें आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक, पहले गाड़ी की टंकी के पास आग दिखाई दी। इसके बाद तेज धमाके के साथ आग तेजी से फैल गई। कार में आग की लपटें उठती देख उसमें सवार लोग घबरा गए और आनन-फानन में बाहर निकल आए।

कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलने लगी। सड़क पर वाहन को जलता देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी।

चलती कार में आग लगने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। नैनी पुल पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की शुरूआती जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts