HomeAccident Newsसड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत

सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत

-

सिधौली-सीतापुर नेशनल-हाईवे पर हुआ हादसा, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस


सीतापुर। सिधौली-सीतापुर के नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार रात एक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना सिधौली कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास हुई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे लगभग 35 साल का एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पार कर रहा था। तभी सीतापुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि वाहन का पहिया व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस अज्ञात वाहन और मृतक के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts