HomeTrendingगाजीपुर बॉर्डर पर छह दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

गाजीपुर बॉर्डर पर छह दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

-

कैनाल ब्रिज की मरम्मत के चलते लिया गया निर्णय, डायवर्जन प्लान जारी


गाजियाबाद। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर कैनाल ब्रिज की मरम्मत के चलते 15 से 20 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वाहन बदले हुए रास्तों से गुजरेंगे। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। वाहन चालकों की मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस और टीएसआई की ड्यूटी लगाई गई है।
यह रास्ता रहेगा बंद

यूपी गेट के एलिवेटेड रोड के नीचे कैनाल ब्रिज के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गाजीपुर की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा।

इन रास्तों से जा सकेंगे वाहन
इंदिरापुरम कैनाल रोड से गाजीपुर जाने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के नीचे सीधे जाने के बजाय बाएं मुड़कर गौर ग्रीन होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। कैनाल रोड से दिल्ली जाने वाले वाहन मैक्स रेड लाइट से होते हुए यूपी गेट के रास्ते दिल्ली जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन के दौरान बदले हुए रास्तों का इस्तेमाल करें और सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts