HomeCRIME NEWSमुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

-

रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली


नोएडा। सेक्टर-63 में बुधवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गढ़ी गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान शुभम उर्फ शिवम उर्फ शुभम राजपूत (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को सेक्टर-63 थाना पुलिस गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि वह यू-टर्न लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, शुभम नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के आश्रम गेट का रहने वाला है। उसके खिलाफ नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग थानों में चोरी, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts