HomeTrendingनाले में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नाले में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

-

शराब के नशे में नाले में गिरने की आशंका, नहीं हुई पहचान


मैनपुरी। आगरा रोड पर आरएस अस्पताल के पास बुधवार देर रात नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे नाले में शव पड़ा होने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची आगरा गेट चौकी पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ और तलाशी के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, शहर के आगरा रोड पर आरएस अस्पताल के पास से निकल रहे नाले में बुधवार देर रात लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आगरा गेट चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मृतक की जेबों की तलाशी ली, ताकि कोई पहचान पत्र, कागज या अन्य सामान मिल सके। हालांकि, जेब से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक के नाम और पते की जानकारी हो सके। इसके चलते शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

पुलिस को आशंका है कि रात शहर में श्रीराम बारात निकलने के दौरान व्यक्ति शराब के नशे में नाले में गिर गया होगा। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह नाले से बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौत हो गई।

हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। नाले में गिरने की आशंका की भी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts