नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड को लेकर 14 अक्टूबर यानी आज सजा पर फैसला आ गया है
मेरठ : आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका इंतजार सभी को था. नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड को लेकर 14 अक्टूबर यानी आज सजा पर फैसला आ गया है. अदालत ने सौरभ के हत्यारों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को कड़ी सजा सुनाई है. दोनों को सजा ए मौत दी गई. अदालत ने सजा सुनाने से पहले पूछा कि क्या कभी कोई पहले अपराध किया है. इस पर साहिल ने इनकार कर दिया. बता दें, मुस्कान-साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था.

