भाई से झगड़ा होने पर बचाने गया था, किशोर ने चाकू से गला रेता
बरेली। सोमवार रात करीब 11 बजे बर्थडे पार्टी में झगड़ा होने पर 16 साल के लड़के ने चाकू से किशोर (16) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके बाद भागने लगा। परिजन ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसे कमरे में बंद करके जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन ने दरवाजा बंद कर लिया।
आरोपी को पिटाई करते रहे पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस दीवार फांदकर घर में घुसी। आरोपी को परिजन से छुड़ा कर बाहर ले आई।
परिजन से घटना की जानकारी ली। मौके से साक्ष्य जुटाए उसके बाद आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। यहां से पूछताछ की जा रही है। घटना बरेली मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर शीशगढ़ थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार गोकुलपुर गांव में सोमवार को आरती देवी के बेटे अर्जुन की बर्थ डे पार्टी थी। पांच भाइयों में अर्जुन तीसरे नंबर का था। वह कक्षा पांच तक पढ़ा था। पार्टी में गांव का विशाल कोरी (16) भी शामिल हुआ था।
पार्टी के बाद उसने आरती के बड़े बेटे हरदेव के साथ शराब पी थी। इसी दौरान दोनों में कहासुनी और गाली गलौज होने लगी। शोर सुनकर हरदेव का छोटा भाई अर्जुन उसे बचाने पहुंचा। गुस्से में विशाल ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
मौके पर चीख पुकार मच गई। आरोपी भागने लगा। अर्जुन के परिजन ने दौड़ाकर विशाल को पकड़ लिया। उसके कमरे में बंद कर उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी थोड़ी ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि अर्जुन के परिजन ने हत्या करने वाले को पकड़कर कमरे में बंद करके रखा है। इसके बाद पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांदकर घर में घुसी दरवाजा तोड़ककर आरोपी को बाहर निकाला। उसके बाद अर्जुन को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई।
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 16 साल के लड़के की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। परिजन ने तहरीर दी है उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है ।