HomeCRIME NEWSमेरठ के चर्चित प्रकरण नीला ड्रम केस में आज आएगा फैसला

मेरठ के चर्चित प्रकरण नीला ड्रम केस में आज आएगा फैसला

-

 सौरभ हत्याकांड में 13 महिने बाद सुनाई जाएगी सज़ा, न्यायिक प्रक्रिया में हुई 126 पेशियां और अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए 22 गवाह, 17 सितंबर को पूरी हो चुकी है अंतिम बहस, मृतक सौरभ के परिजनों ने की फांसी की सजा की मांग


मेरठ। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, बुधवार 30 सितंबर को मेरठ जिला जज की अदालत में फैसला सुनाया जाएगा। करीब 13 महीने चली न्यायिक प्रक्रिया में 126 पेशियां हुईं और अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाह पेश किए गए। अंतिम बहस 17 सितंबर को पूरी हो चुकी है। इस मामले में सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला आरोपी हैं। अदालत आज पहले यह तय करेगी कि, दोनों हत्या के मामले में दोषी हैं या नहीं। दोष सिद्ध होने की स्थिति में अदालत सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी।

आपको बता दें कि, अभियोजन पक्ष ने दोनों के लिए मृत्युदंड की मांग की है, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है। वहीं, सौरभ राजपूत के परिवार की ओर से अदालत में पेश हुए गवाहों में उनकी मां और भाई भी शामिल हैं। परिवार की ओर से मामले में अधिकतम सजा की मांग की गई है। सौरभ की मां ने कहा है कि बेटे की हत्या के मामले में उन्हें कड़ी से कड़ी सजा की उम्मीद है। सौरभ के भाई ने भी अदालत में गवाही दी। परिवार का कहना है कि, इस फैसले का उन्हें लंबे समय से इंतजार था। वहीं, फैसले को देखते हुए मेरठ कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस की तैनाती और आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। फैसले के दौरान दोनों पक्षों के लोग और आरोपी अदालत में मौजूद रहेंगे। अब सबकी नजरें अदालत के फैसले पर हैं। अदालत का निर्णय आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि, मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के मामले में अदालत क्या सजा निर्धारित करती है।

आपको बता दें कि, ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। यह आरोप लगाते हुए सौरभ के भाई बबलू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज इस मामले में फैसला आ सकता है। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ हत्याकांड में बुधवार को जिला न्यायालय में फैसला सुनाया जा सकता है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने इस केस के फैसले के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को न्यायालय में पेश करना एक बार फिर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उन्हें बुधवार रात तक जिला कारागार से तलब नहीं किया गया। उम्मीद है कि दोनों की पेशी इस बार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई जाएगी। ये मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। दरअसल, 18 मार्च 2025 को इंद्रानगर निवासी बबलू ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनके भाई सौरभ ने शास्त्री की कोठी के सामने रहने वाली मुस्कान रस्तोगी से वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2019 में मुस्कान के संबंध रंजन वाली गली में रहने वाले साहिल शुक्ला से हो गए थे। तब से सौरभ परेशान रहता था। वह कहता था कि, उसे उसकी पत्नी व साहिल शुक्ला से जान का खतरा है। पांच मार्च 2025 से सौरभ अचानक लापता हो गया था। वह ओमपाल के जिस मकान में किराए पर रहता था वहां ताला लगा हुआ था। वहां मुस्कान भी नहीं थी। बबलू ने आशंका जताई थी कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी है। उन्होंने सौरभ को तलाशने की मांग की थी। 18 मार्च को पुलिस ने खुलासा किया था कि तीन मार्च की रात मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए शिमला, मनाली चले गए थे। दोनों 17 मार्च को मेरठ लौटे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर नीले ड्रम से सौरभ के शव के टुकड़े बरामद किए थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts