HomeTrendingमुरादाबाद में रामगंगा और कोसी नदी उफान पर

मुरादाबाद में रामगंगा और कोसी नदी उफान पर

-

छह से अधिक गांवों में घुसा पानी, खेतों में डूबी धान की फसल


मुरादाबाद। लगातार बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कोसी और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से मुंढापांडे ब्लॉक के रनियाढेर, हिरनखेड़ा और गदाईखेड़ा समेत 6 से अधिक गांव प्रभावित हैं। कई गांवों के रास्ते पानी में डूब गए हैं। कई घरों में भी पानी घुस गया है।

पानी भरने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बाढ़ का पानी खेतों तक पहुंच गया है। इससे धान समेत दूसरी फसलें पानी में डूब गई हैं। ग्रामीण रविंदर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी नदियों का जलस्तर बढ़ा था। अब तीन दिन से हो रही तेज बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी है। किसानों ने प्रशासन से खेतों का सर्वे कराने और फसल खराब होने पर मुआवजा देने की मांग की है।

लगातार पानी और सीलन के कारण कई कच्चे और पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों को मकान गिरने का डर बना हुआ है। ठाकुर राजीव चौहान समेत ग्रामीणों ने कहा कि हर साल बाढ़ की समस्या से बचने के लिए स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने हिरनखेड़ा और गदाईखेड़ा के आसपास मजबूत तटबंध, बांध या नहर बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने और जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts