HomeTrendingईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चार लोग घायल

ईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चार लोग घायल

-

एनएच-9 पर देर रात हुआ हादसा, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी


अमरोहा। डिडौली में नेशनल हाईवे-9 पर देर रात एक सड़क हादसा हुआ। ढकिया चमन गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ईको कार दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी। हाईवे पर सेफ्टी डिवाइडर लगाने का काम चल रहा है, जिसके कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली किनारे खड़ी थी। चालक का नियंत्रण बिगड़ने से कार सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डिडौली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। शुरूआती जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts