सिकंद्रबार रोड पर भटौना गांव के पास हादसा, कंपनी से लौटते समय हुई टक्कर
बुलंदशहर। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में सिकंद्राबाद रोड पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक ने देर रात दम तोड़ दिया। देवेंद्र (23 वर्ष) पुत्र सुरेश निवासी मोहल्ला भीमनगर-गुलावठी का रहने वाला था और वह नोएडा परिचौक के पास एक कंपनी से नौकरी कर बीती रात गुलावठी को लौट रहा था।
बताया जाता है कि युवक सिकंद्राबाद से एक आॅटो में सवार हुआ और गुलावठी कोतवाली के गांव भटौना के पास किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से आॅटो की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल हो गया। हादसा होते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे हालत गंभीर देखते हुए परिजन युवक को मेरठ ले गए। बताया जाता है कि मेरठ मेडिकल पहुंचने पर युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक के पिता नहीं है और वह दोनों भाईयों में छोटा था। देवेंद्र की मौत की जानकारी मिलने पर शोक जताने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यह हादसा बीती रात सिकंदराबाद रोड पर गांव भटौना के पास हुआ था!