HomeCRIME NEWSडीएफसी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

डीएफसी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

-

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, मौत से पहले इंस्टाग्राम पर डाले थे दो वीडियो


कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा स्थित डीएफसी लाइन पर एक युवक का शव मंगलवार/बुधवार की रात लगभग 1 बजे मिला। मृतक का मोबाइल भी उसके शव के पास से मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर जांच के लिए पोस्टमार्टम भेज दिया है। परिजन इस पूरे मामले की मामले में हत्या की आशंका जाता रहे हैं। आरोप है कि हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव को फेंका गया है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार मौर्य (25) पुत्र श्याम लाल के रूप में हुई बताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार वह 28 सितम्बर को सूरत से आया हुआ था। मृतक सुरेश सूरत में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और 29 की सुबह वह घर से यह कहकर निकला कि वह अपने मौसी के यहां दशरथपुर बिसारा जा रहा है। हालांकि परिजनों ने उसके मौसी से भी बातचीत की तो उसने बताया कि वह 10 मिनट बाद कहीं चला गया था। घटना से पूर्व लगभग 10 घंटे पहले उसने अपने इंस्टा पर दो वीडियो डाले थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों का कहना है कि उसके फोन पर लगातार किसी लड़की का फोन आ रहा था। मृतक सुरेश मौर्य अपने छ: भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद से उसके पांचों भाई गुड्डू, बलवंत प्रसाद, राकेश, राजेश, लवकुश व मां श्रीमती सहित पिता श्याम लाल का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना स्थल से मिले सुरेश के शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसके चेहरे पर चोटे के निशान व एक हाथ टूटा मिला है। मौके से मृतक फोन, ईयर फोन व चप्पल भी मिली है। थाना प्रभारी कोखराज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही हत्या या सुसाइड का मामला स्पष्ट होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts