HomeCRIME NEWSबुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या

बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या

-

अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में मिला शव; पुलिस कर रही जांच


लखनऊ। बुधवार रात 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में उसकी लाश मिली। घरवालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की है। यहां बुजुर्ग महिला का शव गांव के बाहर खाली प्लाट में झाड़ियों के बीच अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। हत्या की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मु्आयना करके घटना की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना में गांव के ही तीन युवकों के शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, महिला के सर पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण और महिला के साथ किसी तरह की आपराधिक घटना की पुष्टि हो सकेगी। मामले में तीन लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts