HomeCRIME NEWSबसों को रोककर टेंपो चालकों ने किया हंगामा

बसों को रोककर टेंपो चालकों ने किया हंगामा

-

बस संचालकों पर लगाया संचालन बंद कराने का आरोप, परमिट दिखाने की मांग


रामपुर। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर चलने वाली बसों को लेकर बुधवार को टेंपो चालकों ने बस स्टैंड पर हंगामा किया। टेंपो चालकों का आरोप है कि बस संचालकों के दबाव के चलते उनके टेंपो का संचालन बंद करा दिया गया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

टेंपो चालकों ने बताया कि वे लंबे समय से शाहबाद से बिलारी और आसपास के इलाकों में टेंपो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते आ रहे हैं। टेंपो का संचालन बंद होने के बाद उनकी आमदनी पूरी तरह रुक गई है। चालकों के मुताबिक, टेंपो की किस्त, घर का खर्च और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है।

कई चालकों ने बताया कि आमदनी नहीं होने के कारण उन्हें टेंपो की किस्त जमा करने में भी परेशानी हो रही है। हंगामा कर रहे टेंपो चालकों ने बस संचालकों से बसों के संचालन संबंधी परमिट दिखाने की मांग की। उनका कहना था कि यदि बसों के पास शाहबाद से बिलारी मार्ग पर चलने का वैध परमिट है तो उसे दिखाया जाए।

चालकों ने कहा कि यदि बसों के पास तय मार्ग का परमिट नहीं है तो उन्हें इस मार्ग पर नहीं चलाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर नियमों के हिसाब से कार्रवाई की मांग की।

टेंपो चालक सुरेंद्र सागर, मनोज, गुड्डू, महेश, टिंकू, तेजपाल, नूर मोहम्मद, चंद्रभान, रोहित और अनिल का कहना है कि वे किसी का रोजगार रोकना नहीं चाहते, लेकिन उनके सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नियमों के तहत उनके टेंपो का संचालन भी कराया जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें और वाहनों की किस्तें समय से जमा कर सकें।

हंगामे की खबर मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टेंपो चालकों ने प्रशासन से बसों और टेंपो के संचालन को लेकर साफ व्यवस्था बनाने की मांग की, ताकि शाहबाद-बिलारी मार्ग पर परिवहन को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो सके। वहीं, पीटीओ होरी लाल वर्मा से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts