HomeTrendingयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, रूट डायवर्जन लागू

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, रूट डायवर्जन लागू

-

24 से 29 सितंबर तक सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री


नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन को लेकर सुरक्षित व सुगम यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहे पांच दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में खरीदार, उद्यमी और वीवीआईपी पहुंचेंगे। इसलिए आयोजन के दौरान 24 से 29 सितंबर तक गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह सात से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इमरजेंसी और जरुरी वाहनों के लिए मार्ग खुलेगा।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन हिंडन कट से सर्विस रोड होकर तिलपता गोलचक्कर, रामा मिल्क बार के पास सर्विस रोड तिराहा, गलगोटिया से बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे। सूरजपुर और परीचौक की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से भारत गोलचक्कर होकर नालेज पार्क-दो होते हुए एक्सपोमार्ट पहुंचेंगे। कासना-तिलपता और जीएसटी बंधा की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से ईस्टर्न कारिडोर के पास सर्विस रोड होकर जीएसटी बंधे से होते हुए पार्किंग तक जाएंगे।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद वाहन पार्किंग स्थल से एक्सपोपोर्ट की ओर नहीं जाएंगे। सभी वाहन एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, कच्ची सड़क तिराहा से कुलेसरा, वेस्ट-2, ककराला से सोरखा पर्थला, किसान चौक या मंगरौली, हरोला, सेक्टर-37 होकर निकलेंगे। दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहन शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, साजीपुर गोलचक्कर, तिलवाड़ा गोलचक्कर, दादरी इंद्रापुरम से एनएच-24/09 को जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts