HomeCRIME NEWSमोबाइल व्यापारी को घेरकर बेरहमी से पीटा

मोबाइल व्यापारी को घेरकर बेरहमी से पीटा

-

लहूलुहान व्यापारी मेडिकल कॉलेज रेफर; वारदात के बाद आरोपी फरार


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के आसपास भी सरेराह मारपीट करने से हमलावरों को कोई खौफ नहीं रहा। पुरानी इस्लामाबाद चौकी के पास 5-6 युवकों ने एक मोबाइल व्यापारी को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसके शरीर से खून बहने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने व्यापारी को चारों तरफ से घेरकर पीटा। वह खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपियों ने उस पर लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद व्यापारी जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यापारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर लिसाड़ी गेट क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौकी के पास ही आधा दर्जन हमलावर खुलेआम एक व्यापारी को पीटते रहे और वारदात के बाद आसानी से फरार भी हो गए। अब देखना यह है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक कब पहुंचती है और उनके खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई होती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts