HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

-

नेशनल हाईवे-91 पर हुआ हादसा, बाइक सवार दूसरा गंभीर रूप से घायल


ग्रेटर नोएडा। रविवार देर रात हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ। एनएच 91 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 1:15 बजे सूचना मिली कि एक बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। बाइक पर दो युवक सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने सूरज चौहान (30), निवासी धूम मानिकपुर, को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विशाल रावल (25), निवासी धूम मानिकपुर, घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग लालकुआं से दादरी की तरफ जा रहे थे, तभी अज्ञात ङफइछ चावल मिल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने पीड़ित परिवार से शिकायत ले ली है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जाएगी। घायल युवक खतरे से बाहर है और उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts