HomeTrendingबेटे की मंगनी में गया परिवार, पीछे से घर साफ

बेटे की मंगनी में गया परिवार, पीछे से घर साफ

-

10 लाख कैश समेत 15 लाख के जेवर चोरी; पीछे के गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर


सीतापुर। तंबौर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि चोरों ने एक सूने घर को निशाना बना लिया। परिवार इकलौते बेटे की मंगनी में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर बाहर गया था।

इसी दौरान चोर पीछे के गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और करीब 10 लाख रुपए की नगदी समेत लगभग 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। रविवार रात परिवार के लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, तब वारदात का पता चला।

आजाद नगर निवासी जहीर हाशमी अपने इकलौते बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे थे। बताया गया है कि शादी के खर्च के लिए उन्होंने अपना प्लाट बेचकर करीब 10 लाख रुपए जुटाए थे और रकम घर में रखी थी। घर में पहले से सोने-चांदी के जेवरात भी रखे हुए थे।

रविवार को परिवार बेटे की मंगनी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर बाहर चला गया। चोरों ने इसी दौरान पीछे के गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरों को खंगाल डाला।

मंगनी कार्यक्रम से परिवार रविवार रात घर लौटा। मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचते ही कमरों में सामान बिखरा देखकर परिजन दंग रह गए। जांच करने पर करीब 10 लाख रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। टीम चोरी के तरीके के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित सुरागों की भी जांच कर रही है।

बड़ी चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वारदात को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चचार्एं शुरू हो गईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts