HomeCRIME NEWSअस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा

अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा

-

 परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, शव बाहर रखकर तोड़फोड़ की


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में स्थित भाग्यश्री हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात एक महिला मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिवार के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ और एक कर्मचारी से मारपीट भी की गई। सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर की रहने वाली मोबिना (50) की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल थाना क्षेत्र के भाग्यश्री हॉस्पिटल लाए थे। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी हालत देखकर अस्पताल में भर्ती कर लिया और इलाज शुरू किया।

इलाज के दौरान हॉस्पिटल ने मरीज को कचहरी क्षेत्र के एमआरआई सेंटर भी भेजा था। जांच के बाद मरीज को वापस हॉस्पिटल लाया गया। कुछ देर बाद परिवार को महिला की मौत की खबर दी गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग गुस्से में आ गए।
परिजनों ने डॉक्टर रोहित गर्ग और हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में परिजन हॉस्पिटल के बाहर इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिला का शव हॉस्पिटल के बाहर रखकर विरोध जताया। इस दौरान हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ भी हुई और एक कर्मचारी से मारपीट का भी आरोप है।

हंगामे की खबर मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और हॉस्पिटल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत के सही कारणों और परिजनों के लापरवाही के आरोपों की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली जानकारी और शिकायत के आधार पर मामले की जांच होगी। जांच में जो भी बातें सामने आएंगी, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts