HomeTrendingनमकीन-बिस्कुट के दो गोदामों में लगी आग

नमकीन-बिस्कुट के दो गोदामों में लगी आग

-

लाखों रुपये का सामान जलकर राख, चार घंटे में आग पर काबू पाया


सहारनपुर। चिलकाना रोड पर अमन पैलेस के पास गुरूवार रात नमकीन और बिस्कुट के दो गोदामों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों गोदाम धुएं और लपटों से भर गए। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक हाजी अजीम के मुताबिक, करीब 55 लाख रुपए का सामान जल गया।

हाजी अजीम के भारत ट्रेडर्स और अवतार ट्रेडर्स नाम से दो गोदाम हैं। इनमें नमकीन, बिस्कुट, टॉफी और चॉकलेट का स्टॉक रखा था। रात करीब 3 बजे आसपास के लोगों ने गोदामों से धुआं उठता देखा। उन्होंने हाजी अजीम को फोन कर सूचना दी।
मौके पर पहुंचकर गेट खोला गया तो अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग ज्यादा होने के कारण दमकलकर्मियों ने अलग-अलग तरफ से पानी की बौछार की। करीब चार घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा ज्यादातर सामान जल चुका था।

हाजी अजीम के मुताबिक, घटना के समय दोनों गोदामों की लाइट बंद थी। ऐसे में आग लगने की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग का कारण स्पष्ट नहीं है। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts