HomeTrendingवाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

-

टक्कर लगने के बाद 20-25 फीट दूर जा गिरे, देर रात में घर लौटते समय हादसा


संभल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात सड़क हादसे में एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत हो गई। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-हसनपुर मार्ग पर सिरसा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे विजेंद्र सैनी (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त मोनू सैनी (19) ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान लहरारतू गांव निवासी विजेंद्र सैनी पुत्र केवल सैनी और मोनू सैनी पुत्र अशोक सैनी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार करीब 20 से 25 फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

विजेंद्र और मोनू अमरोहा के हसनपुर से किसी से मिलने के बाद बाइक से अपने गांव लहरारतू लौट रहे थे। इसी दौरान सिरसा गांव के पास हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस 108 से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू की हालत गंभीर होने पर उसे संभल के जिला अस्पताल रेफर किया गया।

परिजन मोनू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मोनू के पिता अशोक सैनी ने बताया कि उनका बेटा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जन्माष्टमी के दिन हुए हादसे में एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत से परिवारों में मातम छा गया। अस्पताल पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। घटना के बाद पूरा गांव गम में डूबा है।

थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दूसरे को इलाज के लिए रेफर किया गया था। बाद में उसकी भी मौत हो गई। दोनों शवों को शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के उउळश् फुटेज खंगाल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts