HomeTrendingतेज रफ्तार ट्रक सोसाइटी गेट में घुसा, चार घायल

तेज रफ्तार ट्रक सोसाइटी गेट में घुसा, चार घायल

-

 गेट के पास खड़े तीन वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त, नशे में धुत ड्राइवर गिरफ्तार


ग्रेटर नोएडा। आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक अचानक गेट नंबर-3 में घुस गया। ट्रक ने पहले बैरिकेडिंग तोड़ी और फिर गेट को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया। हादसे में तीन सुरक्षा गार्ड और एक डिलीवरी बॉय घायल हो गए। चारों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

निवासियों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9:20 बजे इटेहड़ा गोलचक्कर की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। ट्रक को देखकर गेट पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही चालक ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और ट्रक सोसायटी के गेट नंबर-3 में घुस गया।

अचानक हुए हादसे से गेट पर भगदड़ मच गई। ट्रक की टक्कर से गेट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वहां मौजूद तीन गार्ड और एक डिलीवरी बॉय घायल हो गए। इसके अलावा दो कार और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

हादसे के बाद सोसायटी के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। निवासियों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में ट्रक चला रहा था। लोगों ने पुलिस से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बिसरख थाना प्रभारी के मुताबिक, ट्रक इटेहड़ा गोलचक्कर से शाहबेरी की तरफ जा रहा था। चालक ने नशे की हालत में ट्रक को आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी के गेट नंबर-3 की ओर मोड़ दिया। इससे तीन गार्ड और एक डिलीवरी बॉय घायल हुए।

पुलिस के मुताबिक, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत सामान्य है। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद सोसायटी के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर हादसे के समय गेट पर ज्यादा लोग मौजूद होते तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts