HomeTrendingकार का टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

कार का टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

-

 नेशनल हाईवे-58 पर सठेड़ी कट के पास सड़क पर करते समय हुआ हादसा


मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे-58 पर बुधवार सुबह 10 बजे को एक सड़क हादसा हुआ। रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेड़ी कट के पास एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सड़क पार कर रही करीब 50 साल महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला का पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए स्थिति अस्त-व्यस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल रतनपुरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

मृतक महिला की पहचान रशीदा के रूप में हुई है। घायल रहीसउद्दीन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस वैगनआर वाहन और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है। रतनपुरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts