HomeTrendingजूतों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

जूतों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

-

फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, 30 मिनट में पाया आग पर काबू


नोएडा। सेक्टर-66 मामूरा में सोमवार रात जूते की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जल गया।

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग मामूरा की गली नंबर-5 स्थित जूते की दुकान में लगी थी। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचते ही होज पाइप बिछाकर पानी की बौछार शुरू की।

आग तेजी से आसपास की दुकानों तक न फैले, इसके लिए दमकल कर्मियों ने आग के दायरे को सीमित किया। आसपास की दुकानों पर भी पानी का छिड़काव किया गया। इससे आग को दूसरी दुकानों तक पहुंचने से रोक लिया गया।

समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। शुरूआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फायर विभाग और संबंधित अधिकारी दुकान में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts