Homeदेशजापान में 5.9 तीव्रता का भूंकप, 20 लोग घायल

जापान में 5.9 तीव्रता का भूंकप, 20 लोग घायल

-

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो में महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र जापान के दक्षिण में इराबाकी में जमीन से 70 किलोमीटर नीचे था। सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप के चलते इराबाकी में 20 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप के झटके इबाराकी, चाइबा और साईतामा में महसूस किए गए हैं। भूकंप के चलते एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें प्रभावित हो गईं। वह देरी से चल रही हैं।

प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने भूकंप को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया है।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप दक्षिणी इबाराकी प्रान्त में 70 किलोमीटर की गहराई पर आया। यह जापान का ऐसा इलाका है जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 मापी थी।फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि टोक्यो के उत्तर-पूर्व में स्थित इबाराकी, चिबा और सैतामा प्रान्तों में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।

एजेंसी ने कहा कि और भी लोग घायल हुए हैं और विवरण की जांच की जा रही हैभूकंप के कारण टोक्यो और नारिता हवाई अड्डे के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों और उत्तर-पूर्वी इलाकों की अन्य लोकल ट्रेनों में देरी हुई, लेकिन शिंकानसेन बुलेट ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही थीं। यह जानकारी उनके ऑपरेटर ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts