HomeAccident Newsहल्द्वानी में एसी के करंट से पिता-बेटी की मौत

हल्द्वानी में एसी के करंट से पिता-बेटी की मौत

-

आउटडोर यूनिट चेक करते समय लगा झटका


हल्द्वानी। करंट लगने से पिता-बेटी की मौत हो गई। घर में लगे एसी की आउटडोर यूनिट चेक करते समय 45 वर्षीय व्यक्ति को करंट लग गया। पिता को तड़पता देख उसकी 12 साल की बेटी बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।

घटना सोमवार देर रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 16 की है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय कार मैकेनिक नदीम और उनकी 12 साल की बेटी अल्जिबा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को आनन-फानन में राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

नदीम के भाई नाजिम ने बताया कि नदीम मुखानी क्षेत्र में कार का गैराज चलाते थे। सोमवार रात घर के अउ की आउटडोर यूनिट में करंट आने की जानकारी हुई थी। नदीम यूनिट चेक करने के लिए बाहर गए तो उनकी बड़ी बेटी अल्जिबा भी मोबाइल के टॉर्च से रोशनी दिखाने के लिए उनके साथ चली गई।

जांच के दौरान नदीम ने जैसे ही अउ को छुआ, उन्हें जोरदार करंट लगा और वे तड़पने लगे। पिता को इस हालत में देखकर अल्जिबा ने मोबाइल फेंका और उन्हें खींचकर बचाने की कोशिश की। पिता को छूते ही बेटी भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पिता-पुत्री के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts