HomeEconomicsLPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन:चूक गए तो ज्यादा दाम देना...

LPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन:चूक गए तो ज्यादा दाम देना पड़ सकता है

-

अगर आप बिना किसी रुकावट के घरेलू LPG सिलेंडर पाना चाहते हैं, तो आधार बेस्ड e-KYC पूरा करने के लिए आज आपके पास आखिरी मौका है। यानी आज रात 12 बजे तक e-KYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को सिलेंडर के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं।

यही नहीं बुकिंग रुक सकती है और उज्ज्वला कनेक्शन वालों की सब्सिडी भी बंद हो सकती है। यह नियम पुराने और नए, दोनों ग्राहकों पर लागू होगा।

हालांकि, e-KYC की डेडलाइन अभी तय नहीं है। ये ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है, लेकिन लंबे समय तक e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन ब्लॉक भी हो सकता है।

इंडियन ऑयल सहित सभी प्रमुख तेल कंपनियों ने साफ किया है कि ग्राहकों को सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर की सप्लाई जारी रखने के लिए आज 16 अगस्त 2026 तक आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य है। आज इसका आखिरी दिन है। ई-केवाईसी न होने पर ग्राहकों को घरेलू के बजाय कॉमर्शियल दरों पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है। दिल्ली में जहां 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर ₹942 का है, वहीं 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹2,738 का है। यानी ग्राहकों को एक बार में ₹1,700 से ज्यादा का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts