Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीएम योगी ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

सीएम योगी ने शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

-

 हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवमय हुआ वातावरण


मेरठ। शनिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेरठ पहुंचे।मुख्यमंत्री ने मोदीपुरम पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और भगवान शिव के भक्तों की आस्था को नमन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के सांसद, विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल और आसपास के कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

मोदीपुरम में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। कांवड़ियों ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान मंच के आस-पास ड्रोन उड़ाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद वह ड्रोन उड़ा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया था।

मोदीपुरम रैपिड स्टेशन के सामने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंच बनाया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन के लिए शोभित विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड तैयार किया गया। एलआईयू, एंटी-सबोटाज और बम निरोधक दस्ता लगातार क्षेत्र की जांच कर रहा था। शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से मोदीपुरम से रुड़की रोड तक कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts