तमिलनाडु में जैन जी छात्रों को बांटी जाएंगी साइकिलें
चैन्नई। तमिलनाडु की टीवीके सरकार ने विधानसभा में पहला बजट पेश किया। टीवीके सरकार के पहले बजट में महिलाओं के लिए ‘सोने का सिक्का एवं रेशमी साड़ी योजना’ को 812 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही पहली बार हज पर जाने वाले लोगों के लिए सब्सिडी 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये की जाएगी। तमिलनाडु सरकार ने जैनजी के लिए खास योजना जारी की है।
वित्त मंत्री मारिया विल्सन ने सदन में बजट पेश करते हुए बताया कि राज्य में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्रों को हेलमेट और पानी की बोतलों वाली आधुनिक साइकिलें बांटी जाएंगी। इन साइकिलों की कीमत 277 करोड़ रुपये हैं।
इसके साथ ही वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने टेंडर में ‘कट’ (रिश्वत) रोकने के लिए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य को वित्तीय संकट से बाहर निकालने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि सीएम विजय ने कुछ पार्टियों और लोगों को टेंडर में मिलने वाले कट को रोककर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सुधारवादी कदमों का भी जिÞक्र किया, जिसमें टेंडर में पारदर्शिता लाना शामिल है।
राज्य को ड्रग्स मुक्त करने की दिशा में लिए तमिलनाडु की सरकार ने युवाओं को स्पोर्ट्स फील्ड में इन्वॉल्व करने के लिए कुछ खास योजनाओं का ऐलान किया है। राज्यभर में 10 ओलंपिक स्पेशल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। तमिलनाडु ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं 42 करोड़ रुपये की लागत से आयोजित की जाएंगी। हज सब्सिडी को 25 हजार से बढ़ाकर 35 हजार किया जाएगा।
पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभाग के लिए 1,762 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही चुनावी वादा पूरा करने के लिए कच्चे मकान को पक्का करने बनाने की राशी 3 लाख दस हजार से बढ़ाकर 5 लाख की गई है। वीडु वेट्री योजना के तहत 3500 करोड़ की लागत से 70 हजार पक्के घर बनाकर दिए जाएंगे।