HomeTrendingभाजपा नेता के घर से मोबाइल लेकर भागा चोर

भाजपा नेता के घर से मोबाइल लेकर भागा चोर

-

टेबिल पर रखा था, शालीमारगार्डन पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही तलाश


गाजियाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी के घर में घुसकर एक चोर मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया।
घटना उस समय हुई, जब मान सिंह गोस्वामी अपना मोबाइल टेबल पर रखकर दूसरे कमरे में गए थे। इसी दौरान चोर ने घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और मोबाइल उठाकर भाग निकला।

बताया जा रहा है कि चोर करीब 300 मीटर तक पैदल भागा। उसकी पूरी गतिविधि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

मान सिंह गोस्वामी भाजपा के पश्चिम क्षेत्र (मेरठ) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह शालीमार गार्डन स्थित डीएलएफ कॉलोनी के सी-67 में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी रेखा गोस्वामी भाजपा की पार्षद हैं।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा नेता के अनुसार, उनका घर पहले भी चोरों के निशाने पर रहा है। फरवरी महीने में भी उनके घर में चोरी और आगजनी की घटना हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts