मेरठ। सम्पूर्ण भारत में अखिल वेदलक्षणा गोमाता (सम्पूर्ण देशी गोवंश) की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने हेतु केंद्रीय कानून बनाने और गो पालन मंत्रालय स्थापना के लिए सम्पूर्ण भारतवासियों की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया। सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक एवं समस्त भारतीयों की आस्था के केंद्र सरकार की मोदी को विगत 27 अप्रैल को भारत की 5100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ गो-सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। उन्होंने कहा कि, उक्त विषय पर अब तक कोई समाधान परक प्रक्रिया आगे न बढ़ने के कारण, शासन-प्रशासन को पुनः स्मरण कराने हेतु पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र को पुनः प्रेषित किया जा रहा है। इस अभियान के समर्थन में देशव्यापी विवरण एवं संलग्नक निम्नानुसार है। इसलिए गौ सम्मान आवाह्न अभियान के सदस्य यह मांग करते हैं कि, उनके मुख्य मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार से अभिलंब कार्य करें।