HomeTrendingपिकअप चालक की हाईवोल्टेज करंट से मौत

पिकअप चालक की हाईवोल्टेज करंट से मौत

-

भिक्कावाला में तिरपाल बांधते समय हुआ हादसा, परिवार में छाया शोक


बिजनौर। भिक्कावाला में सोमवार को एक पिकअप चालक की हाईवोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई। पुराना कालागढ़ निवासी 49 वर्षीय बिजेन्द्र सिंह पिकअप पर तिरपाल बांधते समय बिजली के तार की चपेट में आ गए थे। इस घटना से उनके परिवार में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बिजेन्द्र सिंह सोमवार सुबह करीब 9 बजे भिक्कावाला स्थित 132 केवी बिजलीघर के पीछे रहने वाले अरुण कुमार के यहां गए थे। उन्हें देवी पूजा के लिए माधोवाला टांडा गांव जाना था।

बारिश शुरू होने पर बिजेन्द्र अपने वाहन को भीगने से बचाने के लिए पिकअप के ऊपर तिरपाल बांध रहे थे। इसी दौरान, ऊपर से गुजरी हाईवोल्टेज बिजली की लाइन के संपर्क में तिरपाल आ गया। करंट लगते ही बिजेन्द्र चक्कर खाकर नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए अफजलगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बिजेन्द्र को काशीपुर के पीवीआर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल गौरव कुमार और कानूनगो योगेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री दुर्घटना कल्याण योजना के तहत मृतक के परिवार को राहत दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र मिलने के बाद यह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

बिजेन्द्र सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से घर में मातम पसरा है। मृतक के पुत्र भूमेश, जो बीए के छात्र हैं, ने बताया कि उनके पिता ही परिवार का सहारा थे। बिजेन्द्र अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। अफजलगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts