HomeTrendingप्रदेश के 63 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के 63 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

-

 60 शहरों में वज्रपात की आशंका, बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट


लखनऊ। यूपी में मानसूनी पूरी तरह से सक्रिय है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। खासकर बरेली, लखीमपुर खीरी, रामपुर, शाहजहांपुर जैसे जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 18 जिले में अतिभारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 45 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। कुल मिलाकर ऐसे 63 जिले हैं जहां बारिश या अति बारिश हो सकती है। साथ ही लगभग 60 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की भी चेतावनी है।

सोमवार को तराई के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। बरेली में सर्वाधिक 174 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद लखीमपुर खीरी में 160 मिमी, रामपुर में 152 मिमी और शाहजहांपुर में 150.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है।

उत्तर प्रदेश में जुलाई के दौरान मानसूनी बारिश ने कमी पूरी कर ली है। 20 जुलाई तक प्रदेश में 160.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य आंकड़ा 170.3 मिमी है। यानी अब तक केवल छह प्रतिशत कम बारिश हुई है, जो मौसम विभाग के अनुसार सामान्य श्रेणी में आती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून की स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है।

इन जिलों में है अति भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट
बांदा, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस के क्षेत्र।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts