HomeTrending33 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

33 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

-

 बाराबंकी में बना भारी बारिश का रिकॉर्ड, छत गिरने से पांच की मौत


लखनऊ। यूपी में अच्छी बारिश का दौर अभी बना हुआ है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को प्रदेश के 33 जिलों में गरज चमक के साथ अतिभारी बारिश और वज्रपात का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 34 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को पूर्वांचल, तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। बाराबंकी में सर्वाधिक 118.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद बांदा में 85.6 मिमी, श्रावस्ती में 79.4 मिमी, हमीरपुर में 70 मिमी और रामपुर में 68.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है।

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मेनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन व आसपास।

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सीकरी गांव में रविवार रात बारिश के बीच कच्चे मकान की छत गिरने से पिता इस्लाम (58) और चार बच्चों रुखसार (10), अलसीबा (4), आहद (5) और एक साल के जीशान की मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के वक्त परिवार साथ बैठकर खाना खा रहा था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts