HomeTrendingरोडवेज बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत -

रोडवेज बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत –

-

 बस चालक गंभीर घायल, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार; एटा के अलीगंज में सुबह हुआ हादसा


एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रोडवेज बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हादसा अलीगंज थाना क्षेत्र के लड़सिया गांव के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस हरदोई की ओर जा रही थी। इसी दौरान अलीगंज की दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और बस दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में घायल बस चालक की पहचान नरेश (25), पुत्र नेकसेलाल, निवासी डोकेरी, थाना सिकंदरा राऊ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायल चालक को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल चालक नरेश ने बताया कि वह सवारियों से भरी बस लेकर हरदोई जा रहा था। आरोप है कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि घायल चालक का उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts