HomeAccident Newsखड़े ट्रक में घुसी दिल्ली से आ रही स्लीपर बस

खड़े ट्रक में घुसी दिल्ली से आ रही स्लीपर बस

-

कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर हादसा, धक्का देकर बस को सड़क से हटाया, चालक फरार


फरुर्खाबाद। कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। दिल्ली से आ रही एक निजी स्लीपर बस ब्राहिमपुर और वलीपुर गढ़ी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे के शीशे टूट गए।

गनीमत रही कि किसी यात्री या बस चालक को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण व्यस्त मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन गई।

स्थानीय नागरिकों और बस में सवार यात्रियों ने मिलकर बस को धक्का देकर सड़क किनारे किया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिल्ली से आने वाली कई निजी स्लीपर बसों में यात्रियों की संख्या कम होती है और इनमें कथित तौर पर व्यावसायिक माल लाया जाता है।

लोगों का कहना है कि टैक्स चोरी पकड़े जाने के डर से कुछ बस चालक सुबह तड़के गंतव्य तक पहुंचने की जल्दबाजी में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इसी कारण हादसों का खतरा बना रहता है।

स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार विभागों से ऐसे वाहनों की जांच और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी मार्ग पर एक निजी बस और रोडवेज बस की भीषण टक्कर हुई थी, जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ था। इन बसों के कारण आम राहगीरों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts