HomeTrendingवनडे वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट बदला

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट बदला

-

लंदन। क्रिकेट के सबसे बड़े टूनार्मेंटों में से एक आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2027 अब नए अंदाज में खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी कउउ ने टूनार्मेंट के फॉर्मेट में कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है। नए फॉर्मेट का मकसद हर मुकाबले को अधिक प्रतिस्पर्धी और अहम बनाना है, ताकि पहले मैच से लेकर फाइनल तक रोमांच बरकरार रहे।

हालांकि, टूनार्मेंट में पहले की तरह 14 टीमें ही हिस्सा लेंगी, लेकिन अब वर्ल्ड कप का रास्ता पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा। कउउ ने ग्रुप स्टेज से पहले सुपर सीरीज नाम का नया चरण जोड़ दिया है, जिससे शुरूआती मुकाबलों का महत्व काफी बढ़ जाएगा।

नए प्रारूप के तहत सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें पहले सुपर सीरीज राउंड खेलेंगी। इस चरण से केवल एक टीम मुख्य ग्रुप स्टेज में पहुंचेगी, जबकि बाकी दो टीमें टूनार्मेंट से बाहर हो जाएंगी। इसके बाद 12 टीमें अगले चरण में खेलेंगी, जिन्हें 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें सीधे अगले दौर में पहुंचेंगी।इसके अलावा दोनों ग्रुपों में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम भी आगे बढ़ेगी। इस तरह कुल 7 टीमें सुपर 7 राउंड में जगह बनाएंगी।

सुपर 7 स्टेज में सभी सात टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस स्टेज की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जिसके बाद विजेता टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। फाइनल की विजेता टीम चैंपियन घोषित होगी।

एडिनबर्ग में हुई आईसीसी बोर्ड की वार्षिक बैठक में इन बदलावों को मंजूरी दी गई। बोर्ड का कहना है कि नए फॉर्मेट का उद्देश्य हर मैच को अधिक महत्वपूर्ण बनाना, प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ाना, खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर टूनार्मेंट अनुभव देना और उभरती टीमों को भी बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका देना है। कउउ के अनुसार, नए फॉर्मेट में शुरूआती राउंड से ही हर मुकाबले का असर आगे की दौड़ पर पड़ेगा, जिससे पूरे टूनार्मेंट में रोमांच और प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी।

आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज 4 अक्टूबर 2027 से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 27 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूनार्मेंट की संयुक्त मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। आॅस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में आॅस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts