HomeTrendingशराब विवाद में पत्नी ने खाई कीड़े मारने की दवा

शराब विवाद में पत्नी ने खाई कीड़े मारने की दवा

-

ति ने शराब छोड़ी, पत्नी ने दोबारा ऐसा न करने का लिया संकल्प


रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के नईमगंज गांव में पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक खा लिया। परिजनों ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। इस घटना के बाद पति ने शराब छोड़ने और पत्नी ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का संकल्प लिया है।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 7:15 बजे हुई। मुकेश नामक व्यक्ति घर पर शराब पी रहे थे, जिस पर उनकी पत्नी अनम ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर अनम ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया।

अनम की तबीयत बिगड़ने पर मुकेश और परिवार के अन्य सदस्य उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया और महिला को भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण अनम की हालत अब खतरे से बाहर है और उसमें लगातार सुधार हो रहा है।

अस्पताल में उपचार के दौरान अनम ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह भविष्य में कभी भी गुस्से में आकर ऐसा जानलेवा कदम नहीं उठाएंगी। उन्होंने दोबारा कीटनाशक न खाने का वादा किया। वहीं, पति मुकेश ने इस घटना को अपनी जिंदगी का सबक बताया।

उन्होंने कहा कि उनके लिए पत्नी से बढ़कर कुछ नहीं है और उनके छोटे बच्चे भी हैं। मुकेश ने संकल्प लिया कि वह भविष्य में कभी शराब का सेवन नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि धान की फसल में डालने के लिए क्लोरोपाइरीफॉस नामक कीटनाशक घर में रखा था, जिसे उनकी पत्नी ने थोड़ी मात्रा में खा लिया था। जिला अस्पताल के ईएमओ ने महिला को इलाज के साथ-साथ समझाया कि घरेलू विवाद या तनाव की स्थिति में आवेश में कोई भी जानलेवा कदम उठाने के बजाय बातचीत और समझदारी से समस्या का समाधान करना चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts