HomeCRIME NEWSपुरानी रंजिश में गोली मारकर युवक की हत्या

पुरानी रंजिश में गोली मारकर युवक की हत्या

-

घर लौटते समय हुआ हमला, इलाज के दौरान दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में तोड़ा दम


गाजियाबाद। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में 25 साल के युवक की रविवार देर रात करीब 12 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को 2 गोलियां मारी गई। जिसके बाद परिजन घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले गए।

जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दिल्ली में ही आज युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। उसका कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विपिन कुमार (25 साल) रात में अपने घर जा रहा था। तभी सोनू नाम के युवक ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद विपिन जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद उसने एक और गोली मारी। पुलिस ने बताया कि एक गोली सीने के पास लगी थी। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है।
डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts